Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABचिंतपूर्णी से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी,...

चिंतपूर्णी से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, जिंदा जले 2 की मौत

Car carrying pilgrims from Punjab returning from Chintpurni plunges into gorge; two burn to death.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाई में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पंजाब के लुधियाना निवासी श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार में धमाका हुआ और आग लग गई, जिससे दोनों सवार जिंदा जल गए। एक शव की पहचान ज्यादा जलने के कारण नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया और मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular