Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बीच सड़क गैंगवार, टक्कर के बाद एक्टिवा फूंकी, बाउंसरों और...

जालंधर में बीच सड़क गैंगवार, टक्कर के बाद एक्टिवा फूंकी, बाउंसरों और फतेह गैंग में हिंसक झड़प, युवक गंभीर घायल

Gang War in the Middle of the Road in Jalandhar: Activa Torched Following Collision; Violent Clash Between Bouncers and 'Fateh Gang'; Youth Seriously Injured.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। दिन दिहाड़े चिकचिक चौक के पास कार और एक्टिवा की मामूली टक्कर ने अचानक हिंसक झड़प का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गाड़ी सवार युवकों ने एक्टिवा चालक की बेरहमी से पिटाई की।

विवाद के दौरान कथित तौर पर फतेह गैंग से जुड़े सदस्य भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। दोनों गुटों के बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ और इसी दौरान एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में एक्टिवा जलकर राख हो गई। इस हमले में एक युवक गंभीर घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular