पंजाब: संगरूर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां दामाद गुरविंदर सिंह ने गुस्से में आकर अपने ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह को गोली मार दी। दोनों बेटी के घर झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।





