Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, CCTV लगाकर सैन्य इलाकों की...

जालंधर में ISI जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, CCTV लगाकर सैन्य इलाकों की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजी जा रही थी, आरोपी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में फिरोजपुर के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस नेटवर्क का मुख्य ऑपरेटिव बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोलर पावर से चलने वाले 4G CCTV कैमरे अलग-अलग जगहों पर लगाकर संवेदनशील और सेना से जुड़े इलाकों की निगरानी कर रहा था। इन कैमरों से लाइव फुटेज मोबाइल एप के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने कपूरथला से चीन निर्मित सोलर CCTV उपकरण भी बरामद किए हैं।

इस मामले में State Special Operations Cell (SSOC) अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। डीजीपी ने कहा कि राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular