Saturday, May 2, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअचानक लगा महंगाई का झटका! पंजाब में एक ही झटके में 1000...

अचानक लगा महंगाई का झटका! पंजाब में एक ही झटके में 1000 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) का सिलेंडर अब 2190 रुपए से बढ़कर 3190 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि इंडेन सिलेंडर भी करीब 993 रुपए महंगा हो गया है। अलग-अलग कंपनियों के रेट में 7 से 10 रुपए तक का अंतर बताया जा रहा है।

तेल कंपनियों की इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में भी कमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 3071.50 रुपए हो गया है। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही रोटी और दाल के दाम बढ़ा चुके हैं। अब सिलेंडर महंगा होने से दोबारा रेट बढ़ाने की तैयारी है, जिससे आम लोगों की जेब पर और असर पड़ेगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular