ट्राली विवाद में घिरे पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। साहनेवाल से आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर मोहम्मद फैजल ने मंत्री के पीए रछपाल सिंह पर प्लॉट की निशानदेही के नाम पर 5 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है।
फैजल का कहना है कि पैसे लेने के बावजूद एक साल में कोई काम नहीं हुआ और उसे बार-बार चक्कर कटवाए गए। उसने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो भी जारी किए हैं। वहीं, पूर्व मंत्री Bikram Singh Majithia ने फैजल को भरोसा दिलाया है कि वह पैसे वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने में मदद करेंगे।





