पंजाब में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party ) के नाम पर अब साइबर ठगी शुरू हो गई है। लुधियाना पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वॉट्सऐप पर भेजे जा रहे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। पुलिस के मुताबिक, ठग युवाओं को आकर्षित करने वाले मैसेज भेजकर CJP जॉइन करने के नाम पर फिशिंग लिंक भेज रहे हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है और बैंक डिटेल्स समेत निजी जानकारी चोरी हो सकती है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की है।





