लुधियाना के दोराहा-पायल रोड स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में शनिवार शाम जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। शुरुआती आशंका बॉयलर फटने की जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर स्टेशनों की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में 3 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की कमी बताते हुए मालिकों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।





