पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा-शंभू के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर देर रात कधमाका हुआ, जिससे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक बठोनिया गांव के पास हुए धमाके के बाद ट्रैक की मरम्मत जारी है, जबकि दूसरी लाइन से ट्रेनों की आवाजाही जारी रखी गई है।
धमाके वाली जगह से एक अज्ञात व्यक्ति का शव टुकड़ों में बरामद होने से मामला और गंभीर हो गया है। सूत्रों के अनुसार बम लगाने के दौरान आरोपी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





