पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार अलसुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में ऑल्टो कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर मशीन की मदद से शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे और कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आशंका है कि तेज रफ्तार ऑल्टो किसी अज्ञात भारी वाहन, ट्रक या ट्राले से टकराई। फिलहाल 3 अन्य युवकों की पहचान की जा रही है।





