पंजाब में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) का सिलेंडर अब 2190 रुपए से बढ़कर 3190 रुपए तक पहुंच गया है, जबकि इंडेन सिलेंडर भी करीब 993 रुपए महंगा हो गया है। अलग-अलग कंपनियों के रेट में 7 से 10 रुपए तक का अंतर बताया जा रहा है।
तेल कंपनियों की इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा। राजधानी दिल्ली में भी कमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़कर 3071.50 रुपए हो गया है। बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।
पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही रोटी और दाल के दाम बढ़ा चुके हैं। अब सिलेंडर महंगा होने से दोबारा रेट बढ़ाने की तैयारी है, जिससे आम लोगों की जेब पर और असर पड़ेगा।





