कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एवन पैलेस के पास कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज्जर, निवासी जैरामपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोपी, कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी था और उसके मर्डर केस का अहम गवाह भी था, जो अब तक अपने बयान पर कायम था।
जानकारी के अनुसार, गोपी अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा था, तभी हमलावरों ने सामने से शीशे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि डोनी बल ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।





