जालंधर में White Diamond रिसोर्ट के मालिक और मशहूर कारोबारी को महिला जिम ट्रेनर के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। घटना एक जिम में हुई, जहां आरोपी ने पीछे से पकड़कर बदतमीजी की। पीड़िता ने 112 पर कॉल कर शिकायत दी, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





