Monday, May 4, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ी वारदात, पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या,...

पंजाब में बड़ी वारदात, पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, पढ़ें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के गुरदासपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव कादियां राजपूतां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी… और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय बरिंदर सिंह उर्फ बिंदा के रूप में हुई है, जबकि महिला परमशील उर्फ शैली (40) थी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार शाम को झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बरिंदर ने पहले पत्नी को गोली मारी… और फिर खुद को भी गोली मार ली।

घटना के वक्त घर में दोनों ही मौजूद थे। दंपती की 2 बेटियां हैं — जिनकी उम्र 9 और 7 साल बताई जा रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए बटाला सिविल अस्पताल भेज दिया है।
लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular