शिरोमणि अकाली दाल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। व्हाट्सऐप पर विदेशी नंबर से भेजे गए संदेश में लिखा गया—“कुछ दिन और जिंदगी जी लो, ट्रेलर जल्द आने वाला है।”
सूत्रों के अनुसार, यह वही संदिग्ध नंबर है जिससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदेश किस देश और नेटवर्क से भेजा गया है।





