जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पास दकोहा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने बच्चे के साथ बंद फाटक के बीच ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़-अमृतसर ट्रेन आ गई और महिला उसकी चपेट में आ गई, जबकि बच्चा सुरक्षित बच गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।





