समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट व फिटनेस बिजनेस संभालते थे। वह लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ जिम और स्ट्रीट डॉग्स की मदद करने वाली संस्था ‘जीव आश्रय’ भी चलाते थे।





