इस वक्त की बड़ी खबर जालंधर से सामने आई है। मकसूदां मंडी में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी।
इसी दौरान एक गोली विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा नेता मोनू पूरी के पैर में जा लगी, जबकि दूसरी गोली उनके एक साथी के पैर में लगी। बताया जा रहा है कि युवकों ने जमीन की तरफ करीब चार राउंड फायर किए। गोली चलते ही मंडी में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।





