लुधियाना की पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। 6 दिन पहले गन पॉइंट पर अगवा की गई सिंगर का शव मंगलवार सुबह नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है।
परिवार के मुताबिक, मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा जबरन शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इनकार करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यशइंदर का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और वारदात के बाद वापस फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





