Wednesday, May 20, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABबचपन का दोस्त निकला पटियाला में MBBS स्टूडेंट का कातिल, खाते से...

बचपन का दोस्त निकला पटियाला में MBBS स्टूडेंट का कातिल, खाते से ट्रांसफर हुए 25 हजार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पटियाला के राजिंदरा मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट कमलदीप कुमार मित्तल की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसका बचपन का दोस्त ही कातिल निकला। आरोपी रविवार रात पीजी में उसके साथ ठहरा था और दोनों के बीच बहस के बाद सोमवार सुबह चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 10 से ज्यादा वार और गले-चेहरे पर गहरे जख्म मिले हैं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कमलदीप के मोबाइल से आरोपी के खाते में 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular