लुधियाना के नूरवाला रोड स्थित सरताज नगर में देर रात एक्सिस बैंक के ATM को लूटने आए 3-4 बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटने की कोशिश की। मुंबई कंट्रोल रूम से अलर्ट मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश गाड़ी में फरार होने लगे, लेकिन पीछा करने पर उनकी गाड़ी बंद गली में फंस गई। खुद को घिरता देख लुटेरों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





