जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने वाहनों और लोगों की चेकिंग की तथा सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल कोर्ट में सामान्य रूप से कामकाज जारी है और मामले की जांच चल रही है।





