Thursday, June 4, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, डेढ़ साल पहले हुई...

जालंधर में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी लव मैरिज

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के अवतार नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान 29 वर्षीय नीतू के रूप में हुई है, जिसकी डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी।

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर नीतू की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नीतू के गले पर निशान मिले हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर नीतू को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular