Saturday, June 6, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में पुलिस फायरिंग से आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाए फर्जी...

जालंधर में पुलिस फायरिंग से आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाए फर्जी एनकाउंटर के आरोप

Accused killed in police firing in Jalandhar, family alleges fake encounter

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के मेहतपुर क्षेत्र में अटेंप्ट टू मर्डर केस के आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी की पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने गई टीम पर विवाद के दौरान भीड़ ने हमला किया और गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान लवप्रीत घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लवप्रीत घर के बाथरूम में था और बाहर आते ही सिविल कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे पीछे से गोली मार दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular