Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARJalandhar पुलिस को बड़ी सफलता, 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Jalandhar पुलिस को बड़ी सफलता, 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Big success for Jalandhar police, one arrested with 100 grams of heroin

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: Jalandhar पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर नशा तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने की पुलिस कमिश्नरेट पुलिस की प्रतिबद्धता के तहत शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ट्रांसपोर्ट नगर के पास तैनात थी तभी उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी ओर आते देखा. स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी देख उक्त व्यक्ति ने अपनी जेब से पॉलिथीन फेंक कर भागने की कोशिश की.

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने कुलदीप पुत्र बलविंदर कुमार निवासी गली नंबर 1 नजदीक अजीतपाल फैक्ट्री, गांव रेरू जालंधर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन 8 जालंधर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी डिवीजन नंबर 8 में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट शहर से नशे की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और शहर में नशा तस्करी को रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular