अमृतसर: स्वतंत्रता दिवस से पहले अमृतसर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी में थे।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसियां इनके पाकिस्तान स्थित आईएसआई से संभावित संबंध, हथियारों की सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क की जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या यह गिरोह पहले हुए बोतल बम, ग्रेनेड हमलों और अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है।
चारों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का विस्तृत खुलासा कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी सफलता मान रही हैं।





