जालंधर के कपूरथला रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे और काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 से 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ड्राइवर का दावा है कि सड़क पर टूटे गटर या बाहर निकले लोहे के सरिए से टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।
घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।





