जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा सेंटर पर कमिश्नरेट पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और 1 युवक को गिरफ्तार कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में बाहरी राज्यों से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस अब इस रैकेट के मुख्य सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।





