जालंधर के मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान रविवार शाम देवी तालाब मंदिर में उस समय हंगामा हो गया, जब दो गुट आपस में भिड़ गए। मेयर विनीत धीर हाल ही में जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज बनाए जाने के बाद शुकराना यात्रा के तहत मंदिर पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई और फिर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए।
घटना के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग मौजूद थे। अचानक हुए पथराव से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है।





