भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियों में बदलाव किया है। इसी क्रम में जालंधर के तेज-तर्रार नेता शीतल अंगुराल को भाजपा एससी मोर्चा पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुशील रिंकू और तेजिंद्र बिट्टू को पार्टी का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (प्रदेश उपाध्यक्ष) बनाया गया है।





