पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार नाबालिगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल बम से हमला कर दहशत फैलाने की साजिश रची थी, लेकिन मौके पर दिल्ली पुलिस और RAF की भारी तैनाती के कारण उनकी योजना विफल हो गई।
अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 4 पेट्रोल बम, गुप्त CCTV कैमरे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ISI हैंडलरों के संपर्क में थे, रेलवे ट्रैक की रेकी कर लाइव फुटेज पाकिस्तान भेज रहे थे और उन्हें ऑनलाइन निर्देश व डिजिटल माध्यम से फंडिंग भी मिल रही थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।





