Friday, September 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARराजीव गोरा ने जालंधर बंद को सफल बनाने पर शहरवासियों, व्यापारियों और...

राजीव गोरा ने जालंधर बंद को सफल बनाने पर शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों का जताया आभार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई बेअदबी की गंभीर घटना के विरोध में आज समूह दलित भाईचारे की ओर से जालंधर बंद का ऐलान किया गया था।

बंद को सफल बनाने के लिए दलित संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से शहर के विभिन्न बाजारों में जाकर दुकानदारों, व्यापारियों और शहरवासियों से बंद में सहयोग देने की अपील की। बंद का असर सुबह 9 बजे से देखने को मिला। जालंधर शहर के बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और शाम 5 बजे तक शहर में पूर्ण बंद रहा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद का समर्थन किया।

भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना के प्रधान राजीव गोरा ने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों का धन्यवाद किया। वहीं, राजीव गोरा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ बेअदबी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी की गई तो दलित भाईचारा आने वाले समय में अपने संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular