Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARइंसानियत शर्मसार : जालंधर में गंदे नाले के पास मिला बच्चे का...

इंसानियत शर्मसार : जालंधर में गंदे नाले के पास मिला बच्चे का भ्रू’ण, फैली सनसनी !

6 month old fetus found in this area of Jalandhar,

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: जालंधर में लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके के साथ लगते गंदे नाले से एक बच्चे का भ्रूण मिलने की खबर सामने आयी है। गंदे नाले के पास से निकल रहे एक राहगीर ने सबसे पहले भ्रूण को देखा। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। जिसके बाद उसने वहां से सभी कुत्तों को भगाया और मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया।

जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। मंगलवार रात भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया।

जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के एसआई राकेश कुमार ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। भ्रूण करीब 6 माह का लग रहा है जोकि 24 घंटे से ज्यादा के समय से यहां पड़ा हुआ था। इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जिसके आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ FIR की गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular