PB8LIVE NEWS/ जालंधर
जालंधर कैंट के संसारपुर इलाके में रहने वाले युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जार्ज पुत्र हरबंस लाल के रूप में हुई है। जार्ज का शव खून से लथपथ हालत में गांव संसारपुर से गांव खेड़ा के बीच कच्चे रास्ते पर स्थित खाली प्लाट में मिला है।
जानकारी मुताबिक मृतक युवक बिजली व पेंट का काम करता था। शव को सबसे पहले राहगीर ने देखा। जिसके बाद उसने थाना सदर की पुलिस को सुचना दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है की हत्या करने वालों ने किसी तेजधार हथियार से उसके सिर व गर्दन पर कई वार किए।
वारदात वाली जगह पर ए.डी.सी.पी. सिटी-2 आदित्या आई.पी.एस. के साथ पुलिस के अन्य अधिकारीयों ने इस कत्ल केस को ट्रेस करने के लिए अलग-अलग पहलूओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी चैक की जा रही है।
पुलिस ने जार्ज की हत्या करने वालों के खिलाफ उसके भाई राज कुमार पुत्र हरबंस लाल निवासी गांव संसारपुर के बयानों पर थाना सदर में आई.पी.सी. की धारा 302 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-73 दर्ज कर ली है और हत्यारों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर रेड की जा रही है





