जालंधर में बीती शाम स्विमिंग पूल में नहाने गए 13 साल के बच्चे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान माधव (13) के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक माधव के पिता ने बताया कि उनका बेटा 4 दोस्तों के साथ सन सिटी कॉलोनी स्थित स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। लेकिन रात 9 बजे तक माधव घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। माधव के दोस्तों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि सभी मिलकर पूल में गए थे।
उसके बाद परिजन उसे ढूंढते हुए स्विमिंग पूल में पहुंचे। वहां लगे CCTV कैमरे चेक किए तो बच्चे के डूबने का खुलासा हुआ। CCTV के मुताबिक, शाम 6.07 पर माधव ने स्विमिंग पूल में आखिरी छलांग लगाई थी। इसके बाद माधव बाहर नहीं आया। परिजनों ने पूल में तलाश की तो माधव बेसुध हालत में मिला। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





