जालंधर से बेहद दुखद खबर सामने आयी है. जालंधर के मशहूर हेयर ड्रेसर व सेलून के मालिक नायाब सलमानी की बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी मुताबिक नायाब सलमानी दोस्तों के साथ अजमेर शरीफ से वापिस लौट रहे थे कि बीच रस्ते में ही उनकी कार खड़े ट्राले से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि नायाब सलमानी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।





