pb8 live news : जालंधर शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बच्चे का शव नहर से बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे का शव बस्ती बावा खेल नहर में बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना बस्ती बावा खेल निवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया और मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक महिला भी कैद हो गई है। सीसीटीवी के फुटेज में सामने आया कि एक महिला बच्चे का शव लेकर नहर के पास गई, जहां पर पहले से ही एक व्यक्ति मौजूद था। इसके बाद दोनों बच्चे के शव को नहर में छोड़कर भाग गए।





