Pb8 live news : पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर Police Commissioner) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय कुमार उर्फ लड्डू, पुत्र जगदेव सिंह निवासी एच. 50 हरदयाल नगर, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8, जालंधर (Jalandhar) अपराधी है और मोटरसाइकिल चोरी करने में शामिल है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लड्डू चोरी के मोटरसाइकिल, होंडा ट्विस्टर रंग काला, नंबर (पीबी08-सीसी-2041) इक्हरी पुली, जालंधर (Jalandhar)में बेचने के इरादे से एक ग्राहक का इंतजार कर रहा था। इस विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी हरकत में आई और आरोपी को मौके पर काबू कर लिया।





