pb8 live news : पंजाब डीजीपी गौरव यादव आज जालंधर पहुंचे, जिन्होंने पंजाब के कई सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंजाब डीजीपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियां के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की गई। आज इस बैठक में पंजाब डीजीपी ने सीनियर अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की है।
इस दौरान 7 जिलों के कमिश्नर और एसएसपी पहुंचे, जिनमें लुधियाना रेंज के पुलिस अधिकारी के साथ-साथ लुधियाना देहात, जालंधर रेंज, होशियारपुर, जालंधर देहात, कपूरथला, एसबीएस नगर और खन्ना के पुलिस अधिकार, डीजीपी आंतरिक सुरक्षा, एडीजीपी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), एडीजीपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), आईजीपी लुधियाना रेंज, पुलिस कमिश्नर, जालंधर, डीआईजी जालंधर रेंज, एसएसपी व सभी जिलों के गजेट्ड मौजूद रहें।
गणतंत्र दिवस पर पंजाब में विशेष अभियान के साथ-साथ इस मीटिंग में वांछित आरोपियों काबू करने पर चर्चा की गई। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों को विदेश से भारत लाना और रेड कॉर्नर नोटिस, लुक आउट सर्कुलर, ओपन अरेस्ट वारंट, बीसीएन जारी करने पर बातचीत की गई।
दरअसल गणतंत्र दिवस-2025 के शांतिपूर्ण जश्न को सुनिश्चित करने के मद्देनज़र पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को राज्य भर में सुरक्षा बढ़ाने, पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने, रात के समय पुलिस की गश्त में तेजी लाने के आदेश जारी किए हैं।डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके, एडीजीपी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर और एडीजीपी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) प्रमोद बान के साथ अमृतसर और जालंधर पहुंचकर कमिशनरेट – अमृतसर और जालंधर, और पुलिस रेंज – सीमा, जालंधर और लुधियाना के अधिकारियों के साथ कानून और व्यवस्था समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।





