Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEBreaking : जालंधर में गन प्वाइंट पर बड़ी वारदात

Breaking : जालंधर में गन प्वाइंट पर बड़ी वारदात

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : मकसूदां के नंदनपुर रोड पर स्थित पटेल नगर में तीन लुटेरों ने कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार को बंधक बना गन प्वाइंट पर उससे कैश लूट लिया। आरोपियों ने दुकान में घुस कर पहले तो शटर डाउन किया और जब दुकानदार ने विरोध जताया तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख कर गोली मारने की धमकी दी, जिसके बाद दुकानदार के पास जितना भी कैश था उसने लुटेरों के आगे रख दिया। आरोपी जाते हुए दुकानदार राजेश कुमार के बाइक की चाबी और मोबाइल ले गए।जानकारी देते पटेल नगर के ही रहने वाले राजेश कुमार पुत्र हीरा लाल ने बताया कि वीरवार की रात 8 बजे वह दुकान में था। इसी दौरान एक्टिवा पर 3 युवक दुकान के बाहर आकर रुके। दो युवक लोहा बेचने की बात करने लगे तो उसने मना कर दिया। एक युवक बाहर ही खड़ा था। देखते ही देखते दोनों ने शटर नीचे गिरा दिया और उससे मारपीट करके सब कुछ देने को कहा और गोली मारने की धमकी दी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular