Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEजालंधर में लुटेरों का आतंक

जालंधर में लुटेरों का आतंक

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : देहात क्षेत्र में कानून व्यवस्था का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार देर रात रायपुर रसूलपुर में लुटेरों ने पटियाला से आए बुजुर्ग पर जानलेवा कर 17 हजार रुपए लूट लिए। ए.एस.आई. निरंजन सिंह ने बुजुर्ग को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया लेकिन लुटेरों ने उन्हें इतना बुरी तरह से पीट दिया कि बुधवार सुबह इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक की पहचान फकीर चंद निवासी पटियाला के रूप में हुई है। फकीर चंद अपनी पिकअप गाड़ी लेकर अड्डा टांडा फाटक के नजदीक समान डिलीवर करने आए थे। सामान छोड़ने के बाद सोमवार रात वह पटियाला के लिए निकल गए थे लेकिन रायपुर रसूलपुर में लुटेरों ने उन्हें लुटेरों ने घेर लिया। लुटेरों ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की और मुंह पर काफी वार करके उन्हें खून से लथपथ कर जेब से 17 हजार रुपए लूट फरार हो गए। मंगलवार सुबह लोगों ने उन्हें देखा तो पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular