Saturday, April 19, 2025
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 26 मार्च, 2025

आपका राशिफल- 26 मार्च, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बना सकते हैं। सामाजिक कार्य करने वाले लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। ऑफिस के काम में उच्च अधिकारियों से मदद ले सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत बढ़िया रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। घर से जुड़े कामों को पूरा करने में घर के किसी बड़े से सहायता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस की बात को न टालें। सेहत सही सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज बेरोज़गारों को मनचाहा काम मिल सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज का दिन घूमने फिरने में अधिक बीतेगा। व्यापार में  लाभ होने के योग है। पति पत्नी के रिश्ते मिठास पैदा होगी। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। करियर के लिए किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार में नए लोगों से संभल कर रहने की ज़रूरत हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी से भी दोस्ती करने से पहले उनके बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें। ऑफिस में कोई काम को लेकर आपकी शिकायत कर सकता है। व्यापार में किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।  सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी जीवन में मिठास बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। फास्ट फूड से जितना हो सके उतना परहेज़ करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। बिज़नेस कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई में और मेहनत करने की ज़रूरत हैं। पेट खराब हो सकता है तला भुना खाने से परहेज़ करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कानूनी मामले में दोस्तों से मदद मिल सकती है। घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नया कार्य शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो उस से पहले माता से सलाह ज़रुर करें। ऑफिस में काम बढ़ सकता है। सिंगल लोग आज किसी खास से मुलाकात कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisment -spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular