Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARमहानगर में कल 9 घंटे का लगेगा Power Cut

महानगर में कल 9 घंटे का लगेगा Power Cut

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब के कुछ इलाकों में कल बिजली बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। 30 तारीख को जालंधर के विभिन्न सबस्टेशनों से चलने वाले फीडरों की मरम्मत की जा रही है, जिसके कारण कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। दरअसल, पावरकॉम विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि रविवार को सब-डिविजनल दफ्तर टी-मकसूदपुर जालंधर के 66 केवी मकसूदपुर पावर हाउस से चलने वाले 11 केवी गोपाल नगर फीडर की सप्लाई सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जरूरी बिजली सुधार कार्यों के चलते बंद रहेगी। फीडर की आपूर्ति बंद होने से रतन नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमन नगर, गुलाब देवी रोड, आर्य नगर समेत आसपास के इलाकों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, हालांकि अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular