Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर : सोढल रोड पर स्थित शनि देव महाराज की प्रतिमा को...

जालंधर : सोढल रोड पर स्थित शनि देव महाराज की प्रतिमा को किया खंडित

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : एक बड़ी घटना जालंधर से सामने आई है, जहां प्रसिद्ध मंदिर में घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के सोढल रोड पर स्थित थापरा बगीची में शनि देव महाराज की प्रतिमा को खंडित किया गया है। आरोपी की पहचान बहादुर (उम्र 34) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि ये घटना आज (बुधवार) सुबह की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सुबह एक हमलावर मंदिर में घुस गया और उसने आते ही गलत हरकतें शुरू कर दी। फिर देखते ही देखते उसने बेअदबी की कोशिश की जब इस दौरान पुजारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ कोई नुकीली चीज लेकर आया जिससे उसने शनि देव की मुर्ति पर वार कर दिया, जिससे मुर्ति का गर्दन का हिस्सा टूट कर नीचे जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोग इकट्ठे हो गए, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सूचना दी गई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular