Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में Yellow Alert

पंजाब में Yellow Alert

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : मौसम के बदले करवट ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। वहीं जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण जहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि गर्मी और बढ़ेगी।

गर्मी के कारण लोग उल्टी, दस्त, बुखार आदि बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें अपना ख्याल रखने के टिप्स दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन 28, 29 और 30 को कई जिलों में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार 1 मई को पंजाब का आधा हिस्सा ग्रीन जोन में आ जाएगा, यानि मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 1 मई से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular