Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARनिहंग सिंहों का SSP आफिस के बाहर भारी हंगामा

निहंग सिंहों का SSP आफिस के बाहर भारी हंगामा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news news : जालंधर में एस.एस.पी. देहाती के दफ्तर के बाहर हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एस.एस.पी. देहाती हरविंद्र सिंह विर्क से मिलने के लिए उनके दफ्तर में आज कुछ निहंग सिंह घोड़ों पर सवार होकर उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया और पुलिस प्रशासन ने उन्हें एस.एस.पी. दफ्तर के बाहर ही रोक लिया गया। जिससे गुस्से में आए निहंग सिंहों द्वारा खूब हंगामा किया गया। निहंग सिंहों का कहना है कि वह अपने जत्थेदार बाबा हरि सिंह के साथ मिलकर एस.एस.पी. आफिस आए थे, जहां उन्होंने अपने गांव के सरपंच के खिलाफ शिकायत देनी थी, लेकिन उन्हें एस.एस.पी. देहाती से मिलने नहीं दिया गया। उक्त सरपंच के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इसलिए यहां पर खूब हंगामा हुआ। निहंग सिंहों ने आरोप लगाए कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश में उन पर एफ.आई.आर. दर्ज है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular