pb8 live news : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर की कई जेलों में आतंकी हमले की साजिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन जेलों में विशेष रूप से श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट भलवाल जेल निशाने पर है। खुफिया एजेंसियों के सूचना के बाद जेलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि इन जिलों में कई हाई प्रोफाइल खुंखार आतंकी व उनके मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर बंद हैं। इसी चलते जेलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन जेलों में हमले का कारण कैद आतंकियों को छुड़ाने की साजिश है लग रही है। बता दें सेंट्रल जेल CISF की कमान में हैं, इनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आपको बता दें पहलगाम आतंकी आहले के बाद आतंकियों की ये बड़ी साजिश है।





