Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
INDIAऑपरेशन सिंदूर से दहशत में पाकिस्तानी

ऑपरेशन सिंदूर से दहशत में पाकिस्तानी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news ;भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का करारा जवाब देते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की। इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई को नाम दिया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, जिसने न सिर्फ आतंकियों के ढांचे को नुकसान पहुंचाया, बल्कि पाकिस्तान की जनता को भी मानसिक रूप से झकझोर दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारत की वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान के भीतर 4 और PoK में 5 आतंकी शिविरों को निशाना बनाया।

यह हमला रात 1:30 बजे के आसपास किया गया, जब अधिकतर लक्ष्य गहरी नींद में थे। बताया गया है कि यह ऑपरेशन उन भारतीय शहीदों की विधवाओं को समर्पित था, जिनके पति 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हो गए थे। भारत के इस शक्तिशाली जवाब के बाद पाकिस्तान की जनता घबराई हुई है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर एयरस्ट्राइक की खबरें ट्रेंड कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में गूगल सर्च में भी अचानक उछाल आया है।गूगल ट्रेंड्स पाकिस्तान के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में निम्नलिखित कीवर्ड सबसे अधिक सर्च किए गए:

  • Operation Sindoor kya hai
  • Sindoor ka matlab kya hota hai
  • India Attack on Pakistan
  • Indian Army Strike
  • Bahawalpur Airstrike
  • Pakistan vs India Army Comparison
  • Powerful army in the world
spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular