Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARपंजाब के इस इलाके से मिली मिसाइल

पंजाब के इस इलाके से मिली मिसाइल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : आदमपुर के निकटवर्ती गांव चूहड़वाली में मार्कफेड की कैनरी के स्टोर में बिना चली मिसाइल मिलने से हाहाकार मच गई और लोग सहम गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्कफेड कैनरी चूहड़वाली में शुक्रवार और शनिवार की रात को आदमपुर व आसपास के इलाकों में जो धमाके सुनाई दिए थे उनमें एक मिसाइल मार्कफेड कैनरी के जेनरेटर रूम में जाकर गिरी। इसका पता मार्कफेड कैनरी में शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब कैनरी खुली तो कर्मचारियों ने जेनरेटर रूम में जाकर देखा तो वहां छत फाड़ कर मिसाइल गिरी हुई थी।  इस पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। उच्च अधिकारियों ने मौका देखने के बाद इसकी सूचना डी.एस.पी. सब-डिवीजन आदमपुर कुलवंत सिंह को दी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर एयरफोर्स व आर्मी के उच्च अधिकारियों को ये सूचना दी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular