pb8 live news : गोल्ड लोन लेने वालों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही गोल्ड लोन को लेकर नया नियम लागू करने की तैयारी में है। RBI ने 9 अप्रैल को गोल्ड लोन के लिए व्यापक ड्राफ्ट दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसका उद्देश्य नियामक प्रणाली को मजबूत करना, अंडरराइटिंग में सुधार करना और लोन के उपयोग की निगरानी बढ़ाना है। यानी अगर कोई ग्राहक 1 लाख रुपये का सोना गिरवी रखता है तो उसे अधिकतम 75 हजार रुपये का लोन मिलेगा।
वहीं वित्त मंत्रालय ने सुझाव दिया है कि छोटे ग्राहकों को इन प्रस्तावित नियमों से छूट दी जानी चाहिए। वित्त मंत्रालय ने RBI को सुझाव दिया है कि 2 लाख रुपये तक का गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों को ‘छोटे कर्जदार’ माना जाए और उन्हें प्रस्तावित कड़े मानदंडों से छूट दी जाए। इससे छोटे किसानों, ग्रामीण ग्राहकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समय पर और आसानी से लोन मिल सकेगा।





